नगरीय निकाय में आरक्षण में मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से मांगी मोहलत आगामी सुनवाई 26 अप्रैल को

ग्वालियर. मप्र के नगरीय निकाय चुनाव में आरक्षण में रोटेशन प्रक्रिया पर हाईकोर्ट में सरकार जवाब पेश नहीं कर सकीं। राज्य सरकार जवाब पेश करने के लिये मोहलत मांगी है। हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ में मामले में दायर याचिका में सोमवार को सुनवाई हुई। । जब तक आरक्षण की विसंगतियों पर फैसला नहीं हो जाता है। नगरीय निकाय चुनाव अटके रहेंगे। राज्य शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी ने की।
क्या है पूरा मामला
13 मार्च को हाईकोर्ट की ग्वालियर खण्डपीठ ने नगरनिगम, नगरपालिका व नगर पंचायतों के लिये 10 व 11 दिसम्बर 2020 को जारी आरक्षण अधिसूचना पर रोक लगा दी थी। ग्वालियर हाईकोर्ट ने कहा था कि शासन ने आरक्षण में रोटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। राज्य शासन को जवाब पेश करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने यह रोक बहोड़ापुर निवासी अधिवक्ता मनवर्द्धन सिंह तोमर की जनहित याचिका के बाद लगाई थी। अधिवक्ता अभिषेक भदौरिया ने तर्क दिया था कि राज्य शासन ने 81 नगरनिगम, नगरपालिका व नगर पंचायतों को अनुसूचित जाति व जनजाति के लिये आरक्षित किया है। जैसे कि मुरैना, उज्जैन नगरनिगम के महापौर का पद वर्ष 2014 में अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित था। 2020 वर्ष में भी इन सीटों को अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित रखा है। नगरपालिका व नगर पंचायतों में भी ऐसा ही किया गया है। जबकि 2020 के चुनाव में रोटेशन प्रणाली का पालन करते हुएबदलाव करना था और इससे अन्य वर्ग के लोग चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।
इन जिलों में 81 नगरीय निकायों को दी थी चुनोती
याचिका में मुरैना व उज्जैन नगर निगम के महापौर के आरक्षणों के साथ कुल 81 नगरीय निकाय के अध्यक्ष के आरक्षणों को चुनौती दी गई थी। इनमें उज्जैन और नगर निगम के अलावा अन्य नगरीय निकाय इस प्रकार हैं। नगर पालिका व नगर पंचायतों में मरकोनिया सागर, दमुआ छिंदवाड़ा, डबरा ग्वालियर, मकदोन उज्जैन, बरिगर छतरपुर, पवई पन्ना, जैतवारा सतना, काकरहाटि पन्ना, लिधोराखास टीकमगढ़, बमौर मुरैना, सांची रायसेन, खेतिया बड़वानी, जवार सीहोर, चांदला छतरपुर, बिरसिंगपुर सतना, लवकुश छतरपुर, पिपलावन देवास, बडोनी दतिया, खरगपुर टीकमगढ़, कोठी सतना, प्रथ्वीपुर निवाड़ी, सलिचोका नरसिंगपुर, इंदरगढ़ दतिया, सुवसरा मंदसौर, पटेरा दमोह, उचेहरा सतिना, साढोरा अशोकनगर, बड़ागांव टीकमगढ़,करही खरगोन, शाहगढ़ सागर, हथोड इंदौर, छपिहेडा राजगढ, बंडा सागर, मचलपुर राजगढ़, अमानगंज पन्ना, बडकही छिंदवाड़ा, बदरवास शिवपुरी, गडमल्हारा छतरपुर, दबोह भिंड, मांडव धार, दही धार, अमरकंटक अनूपपुर, मेघनगर झाबुआ, निवास मंडला, अल्सुद बड़वानी, धमनोद रतलाम, सरदारपुर धार, ओमकारेश्वर खंडवा, भूआ बिछिया मंडला, थंडला झाबुआ, जोबट अलीराज पुर, गोहद भिंड, सारनी बैतुल, खुरई सागर, आमला बैतूल, चंदेरी अशोकनगर, बीना इटावा सागर, गोटेगांव नरसिंगपुर, महाराजपुर छतरपुर, नागदा उज्जैन, भिंड, हाटा दमोह, मलाजखंड बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, पाली उमरिया, बड़वानी, बिजुरी अनूपपुर, तारिचरकलान टीकमगढ़, निवाड़ी, गोरमी भिंड, पलेरा टीकमगढ़, रानापुर झाबुआ, बेहर बालाघर, कांताफोड देवास, नौरोजाबाद उमरिया, कुशी धारा, डिंढोरी, चंदिया उमरिया के आरक्षण को चुनौती दी गई थी।
अगामी सुनवाई 26 अप्रैल को होगी
अब 26 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में राज्य शासन जवाब पेश कर सकता है या आगे और भी समय मांग सकता है और क्योंकि आरक्षण में रोटेशन प्रक्रिया में जवाब तैयार न होने का बहाना बना सकता है। अभी राज्य शासन कोरोना में व्यस्त होने का हवाला भी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *