पीएम मोदी ने कोरोना पर फिर संभाली कमान, 8 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
नई दिल्ली. देशभर में कोरोना वायरस के अचानक तेजी से बढ़ रहे मामलों ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है, हालात पर काबू पाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी।
कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 25 लाख के पार
बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है। इस साल एक दिन में सामने आए नए मामलों में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार हो गई है। वहीं कुल एक्टिव मामलों की संख्या 7 लाख 41 हजार 830 हो गई है। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 65 हजार को पार कर गई है।
