नक्सली हमले की जांच कराएगा सीआरपीएफ, गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान जड़ से खत्म करेंगे नक्सलवाद
बीजापुर. बीजापुर में नक्सली एनकाउंटर के बाद छत्तीसगढ़ के जगदलपु पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान है और उनके इस शौर्य ने इस लड़ाई को निर्णायक मोड पर पहुंचा दिया है। अब हम इसे अंजाम तक लेकर जाएंगे। उन्होंने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।
गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल और अफसरों के साथ मीटिंग की और सभी सुझावों पर कार्रवाई जारी है। कहा कि कैंप खुलने के बाद नक्सली बौखलाए हुए है और जहां मुठभेड़ हुई वह इस बात को साबित करती है कि हम नक्सीलियों के इलाके में बहुत अंदर तक पहुंच चुके है फिलहाल मीटिंग में तय बातों के बारे में बताने से गृह मंत्री ने इनकार कर दिया है।
सीआरपीएफ कैंप में जवानों से मुलाकात की
गृहमंत्री शाह जगदलपुर में जवानों को श्रद्धांजलि देने और अफसरों के साथ बैठक के बाद बीजापुर में बासागुड़ा स्थित सीआरपीएफ के कैंप पहुंचे। इस दौरान शाह ने जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और पूरा देश व सरकार आपके साथ खड़ी है। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। बीजापुर से अमित शाह जगदलपुर के लिए निकले और रायपुर पहुंचे जहां अलग-अलग चार अस्तालों में भर्ती घायल जवानों से मुलाकात की।
