बहोड़ापुर पुलिस ने पकड़ा साईकिल चोर, कब्जे से मिली 24 साईकिलें, पलक झपकते ही करता था चोरी
ग्वालियर. पॉश कॉलोनियों से पलक झपकते ही साईकिलें चोरी करने वाला शातिर चोर बहोड़ापुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पकड़ा तो वह 2 साईकिलों के साथ था। पूछताछ के बाद उसके पास से 24 साईकिलें मिली है। चोर ने स्वीकार किया है वह गियर वाली स्टाईलिश साईकिल चोरी कर उन्हें 500 से 1000 रूपये में बेच देता था। साईकिलें का रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं होता है इसलिये पकड़े जाने की संभावना भी कम होती है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर टीआई अमर सिंह सिकरबार ने बताया कि शनिवार की रात युवक 2 साईकिल ले जाता हुआ दिखाई दिया। जब उसे पुलिस ने देखा तो रूकने के लिये इशारा किया तो लेकिन पुलिस के देखते ही वह साईकिलें छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। शक होने पर वहां मौजूद आरक्षक धर्मेन्द्र तोमर व धर्मेन्द्र किरार ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब थाने लाकर पूछताछ की गयी तो वह उसके चोरी की साईकिले होना बताया है। दोनों साईकिलें बहोड़ापुर की पॉशस कॉलोनी विनयनगर से चोरी करना बताया गया है।आरोपी आकाश बाथम निवासी शिन्दे की छावनी है। उसने शहर में आधा सैकड़ा साईकिलें चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद बदमाश ने चोरी की वारदात करना कबूल किया और उसके पास से लगभग 24 साईकिलें इन्दरगंज और कम्पू इलाके से मिली है। पूछताछ में चोर ने बताया, उसके निशाने पर सिर्फ रेसिंग साइकिल रहती थीं। वह चोरी की गई साइकिल को मात्र 500 से 1000 में बेचता था। पकड़े गए आरोपी से खुलासा होने के बाद पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग दबिश देकर साइकिलें बरामद की हैं।
