सोशल मीडिया पर दोस्ती और घुर बुलाकर किया दुष्कर्म, हजीरा थाने में एफआईआर

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर की दोस्ती और प्यार का इजहार और धोखे का खेल सामने आया। एक युवक ने 3 वर्ष पूर्व युवती से दोस्ती की और कुछ दिन बातचीत के बाद उससे प्यार का इजहार किया और फिर उसका विश्वास जीता, इसके बाद घर मिलने के लिये बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अब ब्लैकमेल कर वह शारीरिक शोषण करने लगा। 3 वर्ष तक प्रताड़ना झेलने के बाद पीडि़त युवती हजीरा थाने पहुंची और घटना के बारे में बताकर शिकायत की। घटना 2017 से अब तक के बीच सुभाषनगर हजीरा की है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है।
3 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण
जब युवती ने उसके साथ संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने विश्वास दिलाया कि वह उससे ही शादी करेगा। युवती उसकी बातों में आ गई। अब वह उसे अक्सर बुलाने लगा और पत्नी कहकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। नहीं आती थी तो बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। आखिरी बार 25 मार्च 2021 को उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजन को सारी बात बताई। शनिवार रात को वह हजीरा थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
मुरार के बड़ागांव गुलाबपुरी निवासी 26 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) को 2017 में सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर एक राहुल मलोटिया नाम के युवक से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। पहले कुछ दिन युवती ने दोस्ती स्वीकार नहीं की, लेकिन जब राहुल ने मैसेंजर पर भी मैसेज करने शुरू कर दिए तो युवती ने दोस्ती कुबूल कर ली। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। विश्वास बढ़ा तो एक दूसरे को फोटो शेयर किए। एक दिन मैसेंजर पर राहुल ने अपने प्यार का इजहार कर दिया। युवती ने उसके इजहार का पॉजिटिव रिस्पोंस दिया। दोनों के बीच में अब प्यार की बातें होनी लगीं। एक दिन राहुल ने युवती को शादी के लिए अपनी मां से मिलवाने के लिए सुभाष नगर हजीरा अपने घर बुलाया। युवती वहां पहुंची तो घर में कोई नहीं था। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह नाराज हुई, लेकिन अपनी प्यार भरी बातों में उलझाकर राहुल ने उसे मना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *