बीजापुर में नक्सलियों हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने असम दौरा रद्द किया, दिल्ली लौट करेंगे समीक्षा बैठक

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के हमले के बाद गृहमंत्री अमित शाह का असम दौरा रद्द हो गया है। इस नक्सली हमले में सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए है। एनकाउंटर में 9 नक्सली भी मारे गए है। गृहमंत्री की असम में दो रैलियां प्रस्तावित थीं लेकिन नक्सली हमले के चलते दोनों रैलियां रद्द हो गई है जिसके बाद उन्होंने कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
दोनों और नुकसान हुआ है, जवानों के परिवार को नमन करता हूं। जवानों की श्हादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा मुझे अभी असम में दो रैलियां करनी थी लेकिन छत्तीसगढ़ हमले के बाद अब में अपना दौरा रद्द कर रहा हूं। मैं अभी दिल्ली वापस जा रहा हूं और डीजीपी से मोके पर जाने को कहा है कि सीएम से बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *