परिवार था जागरण घर में हुई लाखों रूपये की चोरी
ग्वालियर. व्यापारी ने एक नया शोरूम बनाया था। उसके बाद वह रात को जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। परिवार जागरण में था और सूने घर से चोर ताले चटकाकर 10 लाख रूपये के गहने और 1 लाख रूपये की एलईडी टीवी चोरी कर ले गये हैं। चोरी शनिवार और रविवार की दरमियानी रात विनयनगर सेक्टर-3 में मकान नम्बर ए-40 में हुई है। चोरी का पता रविवार की सुबह परिवार के घर लौटने पर चला। तत्काल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से भी घटनास्थल की जांच कराई है। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर के विनयनगर के सेक्टर-3 के ए-40 निवासी राहुल शिवहरे पुत्र गोपाल शिवहरे व्यापारी है। उनका डीडवाना ओली के नजदीक मोची ओली में गद्दों का व्यापार है। हाल हीमें उन्होंने सिटीसेंटरमें इंटीरियर डेकोरेशन का काम शुरू किया है। एक बड़ा शोरूम बनाया है। जिसका 2 अप्रैल को शोरूम की उद्घाटन था और उसके बाद माता का जागरण कार्यक्रम रखा गया था। पूरा परिवार माता के जागरण में शामिल होने गया था। विनयनगर में मकान सूना था और ताले लगे हुए थे। इसका लाभ उठाते हुए चोर गैंग ने आधी रात घर के ताले चटका दिये। अन्दर अलमारी तक पहुंचे और सोने चांदी के बेशकीमती गहने, नगदी एलईडी टीवी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये। चोरी का पता रविवार की सुबह उस समय लगता जब राहुल शिवहरे अपने परिवार समेत घर वापिस लौटे । अन्दर सामान फैला पड़ा था। चोरी का पता चलते ही पुलिस को मामले की खबर की गयी।
यह सामान गया चोरी
व्यापारी राहुल शिवहरे ने बताया कि चोर अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 77 हजार रुपए नकद, सोने के गहने जिसमें दो बड़े हार, एक छोटा हार, चेन, अंगूठी, व अन्य जेवरात लगभग 10 लाख रुपए, दो LED TV जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी। साथ ही अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
