कांग्रेस का प्रस्ताव -निगम द्वारा लगाए गए टेक्सों को स्थाई रूप से वापस हो-कांग्रेस

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगरनिगम प्रशासक को दिए गए प्रस्ताव में कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निगम के टैक्सो को स्थगित किए जाने के बजाए सभी टैक्सो को स्थाई रूप से वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रशासक को दिए गए प्रस्ताव की प्रति मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मप्र नगरीय निकाय के आयुक्त को भेज दी गई है।
कंग्रेस जिलाध्यक्ष ने निगम प्रशासक को प्रस्ताव देते हुए कहा कि ग्वालियर महानगर में कोरोना की फैल रही महामारी से परेशान नागरिको को राहत देने के बजाय नगर निगम के 2021-22 के बजट में जलकर, सीवेज टैक्स, सम्पति कर, कचरा कर, समेतिक कर से जनता पर आर्थिक अधिभार बढ़ेगा, केन्द्र सरकार द्वारा पहले ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस पर मूल्य वृद्धि की जा चुकी है, और मप्र सरकार द्वारा जनता पर अनेक टेक्स लगाकर जनमानस को आर्थिक रूप से कमजोर बना रहे है। कोरोना की महामारी में जनता केा राहत देने के लिये शहर जिला कांग्रेस  कमेटी का यह प्रस्ताव है कि नगर निगम के बजट में जो टेक्स लगाए गए है उन्हें तत्काल वापस लिया जाए और बढ़ाए गए टेक्स स्थाई रूप से तत्काल समाप्त करने के आदेष जारी किए जाएं।
निगम प्रशासक को कांग्रेस को प्रस्ताव देने वालो में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, मप्र कंाग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहौर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, सरमन राय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचिका राय ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदोरिया, विनोदी जेन, सुनील श्रीवास, अब्दुल हमीद पप्पू, अषोक सिकरवार, सत्यभान चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *