चलती ट्रेन में हंगामा कर आरपीएफ ने 4 किन्नरों को दबोचा
ग्वालियर. देर रात को ट्रेन में चार किन्नरों ने जमकर हंगामा किया है। किन्नरों ने गहरी नींद में सो रहे यात्रियों को जगा-जगा कर रूपये मांगने लगे। कुछ लोगों ने रूपये देने से मना कर दिया तो इस पर किन्नर नाराज हो गये। चलती ट्रेन में नाचने लगे और गालियां देने लगे। हंगामे का पता चलते ही रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ग्वालियर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई और 4 किन्नरों को हिरासत में ले लिया गया है। कोविड पीरियड में ट्रेन हमें बिना रिजर्वेशन चलने की परमिशन नहीं है। ऐसे में उनके रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला
RPF को शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात सूचना मिली थी कि आगरा से झांसी की ओर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में चार किन्नर हंगामा मचा रहे हैं। यह लोगों को नींद से उठा-उठाकर रुपए मांग रहे हैं। जो उनकी इस हरकत का विरोध कर रहे हैं उनको परेशान कर रहे हैं। गालियां देकर पूरी ट्रेन को सिर पर उठा रखा है। इस पर तत्काल RPF की टीम ने ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में फोर्स को चढ़ाया। अभी फोर्स निगरानी कर रही थी तभी एक कोच में चारों किन्नर यात्रियों को परेशान करते हुए मिल गए। इस पर RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) ने तत्काल चारों किन्नरों को हिरासत में लिया है। उनको लेकर वह ग्वालियर RPF थाना पहुंचे और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट का मामला दर्ज किया है।
लॉकडाउन ने बिगाड़ा धंधा
पकड़े गए किन्नरों ने RPF के सामने अपना रोना रोया है। उनका कहना है कि ट्रेनों में मांगकर अपना घर चलाते हैं। बीते एक साल से लॉकडाउन के चलते ट्रेनें बंद थीं और उनकी भूख से मरने की नौबत आ गई, लेकिन अब ट्रेनें चल रही हैं तो वह काम पर निकले थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
