सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार की सुबह शुरू हुई मुठभेड़ खत्म होगयी है। सुरक्षाबलों ने काकापोरा के घाट मोहल्ला इलाके में छिपे 3 आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्यवाही में मार गिराया
सुरक्षाबलों को घाट मोहल्ला इलाको में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्याही की और 3 आतंकियों को मार गिराया हैं।
