जहरीली शराब से ग्वालियर के चंदूपुरा में 6 लोगों ने की शराब पाटी में 2 की मौत, 4 की हालत नाजुक

ग्वालियर. महाराजपुरा थाना के इलाके के वार्ड क्रमांक 62 में स्थित चंदूपुरा गांव में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। इन्हें, जयारोग्य चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जाता है कि भाईदूज पर 6 लोगों ने शराब पार्टी की थी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गयी और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जहरीली शराब से दो की मौत
चंदूपुरा निवासी प्रदीप परिहार और विजयसिंह परिहार ने साथी बंटी रजक, तेजसिंह, चन्द्रपाल सिंह और लल्लू माहौर के साथ होली के दूसरे दिन भाईदूज पर शराब पार्टी की थी। इसके बाद शराब पार्टी में शामिल होने वाले साथियों की तबियत खराब होने लगी। प्रदीप व विजय की हालत गंभीर हो गयी। अस्पताल पहुंचने से पहले घर पर विजय की मौत हो गयी, जबकि प्रदीप ने अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
चार की हालत नाजुक
शराब पीने से तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने चारों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां 3 की हालत स्थिर है जबकि एक की आंखों की रोशनी खराब होने की बात कहीं जा रही है। इधर, जब पुलिस और प्रशासन को इसकी खबर मिली तो हड़कम्प मच गया। अधिकारी मामले की जांच के लिये चंदूपुरा पहुंचे तो वहीं, चिकित्सकों की टीम लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिये पहुंचा। मामले को लेकर आफीसर फिलहाल कुछ नहीं कर रहे हैं।
मालनपुर से लेकर गये थे शराब
सूत्रों के अनुसार यह शराब को मालनपुर से लाया गया था। पदमपुर खिरिया, महाराजपुरा और चन्दूपुरा गांव शहरी क्षेत्र के वार्ड हैं। लेकिन भिण्ड के मालनपुर सीमा से सटे हैं। ऐसा बताया जाता है कि मालनपुर में सस्ती शराब मिलने की वजह से लेकर आये थे। हालांकि अभी खुलासा नहीं हो पा रहा है कि यह अवैध रूप से बिकने वाली थी या वैद्य शराब की दुकान से खरीदी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *