मप्र सरकार विधायकों व उनके परिवार की एक गाड़ी के फास्टैग का खर्च उठाएगी

भोपाल. देशभर में टोल टैक्स पर फास्टैग की व्यवस्था लागू होने के बाद अब माननीयों के लिए भी नई व्यवस्थ बनाई जा रही है जिसके अनुसार माननीयों के साथ उनके परिवार की गाड़ी का फास्टैग का खर्चा भी सरकार उठाएगी। मप्र में विधायकों और विधायक के परिवार की एक गाड़ी के फास्टैग का खर्च सरकार उठाए इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया
नई व्यवस्था के लिए अलग-अलग विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। विधायकों के दो वाहन और पूर्व विधायकों के एक वाहन का खर्च सरकार वहन करे इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये व्यवस्था जल्द ही लागू की जा सकती है।
अगर बात की जाए विधायकों और अफसरों की गाडि़यों की तो प्रदेश में इनके द्वारा करीब 25000 गाडि़यां इस्तेमाल की जाती है जिन्हें टोल पर छूट दी जाती थी लेकिन फास्टैग लागू होने के बाद से इनके टोल को चुकाने के लिए सरकार से उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में सड़क परिवहन विकास के 75 राष्ट्रीय राजमार्ग के कुल 48 टोल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *