2 अप्रैल से पूरे महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकडाउन, एनसीपी ने किया विरोध

महाराष्ट्र. कोरोना के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र एक बार फिर पिछड़ा नजर आ रहा है। तेजी से बढ़ते महामारी के नए मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर प्रदेशव्यापी लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने सभी जिलों के अधिकारियों को लॉकडाउन की प्लानिंग बनाने को कहा है। हालांकि उन्हें अपनी ही सरकार में इसका विरोध सहना पड़ रही है। एनसीपी के साथ ही भाजपा ने महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का विरोध किया है और कहा है कि कोई दूसरा विकल्प सोचा जाना चाहिए। शरद पवार की पार्टी के नेता नवाब मलिक ने कहा कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है। लोग एक और लॉकडाउन झेलने की स्थिति में नहीं हैं। इस बीच, खबर है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 2 अप्रैल से पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।

नवाब मलिका ने कहा, हम लॉकडाउन बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमने अन्य विकल्पों पर विचार करने के लिए कहा है। बढ़ते मामलों के कारण, उन्होंने प्रशासन को लॉकडाउन के लिए तैयार करने का निर्देश दिया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लॉकडाउन ही एक मात्रा रास्ता है। अगर लोग नियमों का पालन करते हैं तो इससे बचा जा सकता है।

इसी तरह की टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि लॉकडाउन राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों का जवाब नहीं है। यदि लॉकडाउन लगाया जाता है, तो आप (राज्य सरकार) किसी भी पैकेज (प्रभावित लोगों को राहत के लिए) नहीं देंगे। पिछले एक साल में लोग मातोश्री के अंदर बैठकर कैसे समझ सकते हैं कि वास्तव में हालात क्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *