सोपोर में बीडीसी मीटिंग के दौरान आतंकी हमला, एसपीओ समेत 2 की मौत

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला हुआ है. यहां डाक बंगला पर हो रही मीटिंग पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें एसपीओ समेत दो लोग घायल हो गए. घायलों में से एक की हातल गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक, सोपोर के डाक बंगला में बीडीसी की मीटिंग चल रही थी. तभी अचानक आतंकी हमला हो गया. आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए.

आतंकी हमले के बाद सुरक्षबलों ने इलाके घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस सोपोर में ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘सोपोर में म्युनिसिपल ऑफिस पर आतंकी हमले की खबर आ रही है. मृतकों के लिए मेरी सहानुभूति और घायलों के लिए प्रार्थना है. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *