पश्चिम बंगाल में के चुनाव में चुनाव आयोग के मप्र के पुलिसबल, 12 एसएएफ कंपनियां पश्चिम बंगाल के लिये रवाना

ग्वालियर. पश्चिम बंगाल और चेन्नई में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी मप्र के ग्वालियर के एसएएफ जवानों के कंधों पर हैं। शुक्रवार की सुबह ग्वालियर से एसएएफ 12 कंपनियों में से 10 पश्चिम बंगाल के लिये और 2 तमिलनाडु के चेन्नई के लिये विशेष ट्रªेन से रवाना की गयी है। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिनमें पहला चरण 27 मार्च को है जबकि चेन्नई में 1 ही चरण 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है। यह पुलिस बल ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 1 से पश्चिम बंगाल और चेन्नई के लिये रवाना हुआ है।
पूरे देश में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह चरम पर है जिस तरह से से वहां सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में ठनी हुई है उससे पूरे देश की नजर इसी विधानसभा चुनाव पर है। यहां 295 विधानसभा सीट हैं। जिनमें 294 (एक नामांकित सीट छोड़कर) सीट पर चुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होना हैं। प्रथम चरण 27 मार्च और अंतिम 29 अप्रेल को हैं। 2 मई को मतगणना के परिणाम आने वाले हैं। इसके साथ ही चेन्नई में 234 विधानसभा सीट के लिये एक ही चरण में मतदान होना है। 6 अप्रैल को वहां मतदान होगो। पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग पर हैं। इसलिये पूरे देश से 125 कंपनियां एसएएफ रिजर्व पुलिस व अन्य बल कील मांग की गयी थी।

स्पेशल ट्रेन से 10 कंपनियां वेस्ट बंगाल रवाना
शुक्रवार सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन SAF की 10 कंपनियां स्पेशल ट्रेन से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई हैं। वहां इन्हें 1 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में ड्यूटी करना है। इसके साथ ही SAF की 2 कंपनियां स्पेशल ट्रेन से चेन्नई के लिए रवाना हुई हैं। वहां 6 अप्रैल को चुनाव कराए जाने हैं। पूरे एक महीने तक फोर्स वहीं रहेगा।

एक कंपनी में होते हैं 120 जवान व अफसर
वैसे तो एक कंपनी में 120 जवान व अफसर होते हैं। इनमें सूबेदार से लेकर ट्रेडमैन तक शामिल होते हैं। पर आमतौर पर जब टीम बाहर भेजी जाती है तो उसमें ट्रेडमैन जैसे कपड़े धोने वाले, खाना बनाने वाले, सफाई करने वाले आदि कर्मचारियों को नहीं भेजा जाता है। इस तरह से बाहर भेजे जाने वाली कंपनी में 75 से 80 जवान शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *