बुधवार को बेकाबू बस गड्ढे में जा गिरी, हादसा टला, बस पलटती तो 40 सवारी खतरे में
ग्वालियर. मंगलवार को हुए भीषण हादसे के बाद बुधवार को भी एक बड़ी घटना होते होते बच गयी है। तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर हाइवे से नीचे गड्ढे में उतर गयी। हादसे के समय बस इतनी स्पीड़ में थी कि उसके आगे के दोनों पहिये निकल गये और किस्मत रही कि बस पलटी नहीं। घटना के समय में 40 यात्री सवार थे। यदि बस पलट जाती तो उसमें सवार 40 यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है। घटना बुधवार की शाम ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा के पास हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया हे। घटना के बाद आरटीओ ने बस की फिटनेस निरस्त कर दी है।
क्या है पूरा मामला
बुधवार की शाम एक बस डबरा की ओर से ग्वालियर की ओर आ रही थी। सिंध ट्रेवल्स की बस में यात्री ठसाठस भरे थे। बस चालक ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदला। दूसरे रूट पर होते हुए बस सिकरौदा के पास वापस हाइवे पर आ गई। अभी बस कुछ ही दूर चली थी कि तभी अचानक तेज रफ्तार में बस चालक का गति से नियंत्रण हट गया। जिस पर बस हाइवे पर लहराते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरी। गिरते समय स्पीड ज्यादा होने से बस के दोनों पहिए तक निकल गएए पर बस पलटी नहीं। तेज झटका लगने से कई यात्रियों को सिर और हाथ पैरों में चोट आई हैए लेकिन कहीं बस पलट जाती तो उसमें सवार लगभग 40 यात्री की जान खतरे में पड़ जाती।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद और क्रेन की सहायता से बस को वापस हाइवे पर लाया गया। इस दौरान पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
दहशत में थे यात्री
बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि चालक काफी समय से तेजी से बाहर को दौड़ा रहा था। जब उसे धीमी चलाने केलिये कहा तो भी वह नहीं माना, लगातार वह वाहन को सड़क पर दौड़ाता रहा सिकरौदा के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद बस में सवार महिला यात्री काफी दहशत में दिखाई दी।
