गिरवाई में पहाड़ी पर महिला निर्वस्त मिली, महिला को पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया, चाकू मार, ऑटो चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया, आरोपी पकड़ा

ग्वालियर. बुधवार सुबह गिरवाई में पहाड़ी पर एक महिला निर्वस्त्र पड़ी मिली है। महिला के पेट व हाथ पर चाकू के घाव है, दोनों पैर की हड्डियां टूट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। महिला की हालत गंभीर है लेकिन उसने अपने साथ हुई बर्बरता की कहानी सुनाई है। एक युवक चाकू अड़ाकर उसे भगवानपुरा के पास पहाड़ी पर ले गया। इसके बाद वहां दुष्कर्म किया है व कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हाथ पर चाकू मारे, आरोपी को लेने एक ऑटो वाला आया और उसने महिला की हत्या के इरादे से ऑटो उस पर चढा दी। महिला को जेएएच में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के आपागंज निवासी 62 वृद्ध महिला हलवाई के यहां पूरी बेलने का काम करती है। हलवाई कल्लू पाल ने मंगलवार रात कहीं काम पर जाने के लिए महिला को बुलाया था इसके बाद वह उसे गिरवाई में भगवानपुरा गांव के पास पहाड़ी पर ले गया। यहां उसने महिला पर चाकू अड़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया, रात भर पहाड़ी पर जंगल में उसे बंध बनाकर हैवानियत दिखाता रहा इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के हाथों में चाकू भी मारे।
करीब 10 घंटे जंगल में बंध बनाकर दुष्कर्म करने के बाद सुबह 5 बजे के लगभग एक ऑटो वाला आरोपी को लेने आया। कल्लू ने ऑटो में सवार होने के बाद जमीन पर पड़ी महिला पर ऑटो चढ़ाया, एक बार नहीं दो बार ऑटो चढ़ाया। जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *