जीवाजी विश्वविद्यालय में देख रहे पॉर्न वेबसाइट अधिकारी और कर्मचारी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में ऐसी पॉर्न वेबसाइट जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है उन्हेंकर्मचारी बार-बार इंटरनेट पर सर्च करते हैं और देखते भी हैं। मामला जीवाजी विश्वविद्यालय की अकादमी शाखा, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट शाखा और इनवायरमेंट साइंस विभाग का है।
8 यूजर आईडी से 7 दिन में 1256 मिनट पॉर्न वेबसाइट देखने का रिकॉर्ड मिला है। इस मामलेमें नेशनल नेटवर्क (एनकेएन) ने जेयू प्रशासन को सूचना दी है। उक्त सभी यूजर की आईडी ब्लॉक कर दी गयी है। अब जेयू के अध्किारियों की चिंता बढ़ी हुई है। मामले में तत्काल इंटरनेट प्रभारी प्रो. डीसी गुप्ता को अधिकारियों ने अवगत कराया है।
प्रो डीसी गुप्ता ने बताया कि नेशनल नॉलेज नेटवर्क में सिक्यूरिअी फायरवॉल लगी हुई है। जिससे यह पता चलता है कि किस आईडी प्रतिबंधित वेबसाइट को देखा गया है। इस तरह की शुरूआत जांच में 8 कर्मचारियों की आईडी सामने आई है। संबंधित शाखा के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि इन कर्मचारियों के नाम अब तक उजागर नहीं किये गये हैं। जेयू के अधिकारी इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।
जीवाजी विश्वविद्यालय के नेशनल नॉलेज नेटवर्क द्वारा अकादमी शाखा के कुछ कर्मचारियों द्वारा पॉर्न वेबसाइट देखने के मामले में अवगत कराया गया है। शाखा प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
प्रो. डीसी गुप्ता, इंटरनेट प्रभारी, जीवाजी विश्वविद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *