बस और ऑटो में आमने-सामने हुई टक्कर में 13 की मौत
ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी में मंगलवार की सुबह ऑटो और बस के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में 13 लोंगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इनमें ऑटो ड्रायवर और इसमें बैठी 12 महिलायें शामिल है। सभी महिलाये रात को आंगनबाड़ी में स्कूली बच्चों के लिये खाना बनाकर लौट रही थी। 9 महिलाओं और ऑटो ड्रायवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 3 महिलाओं को अस्पतला ले जाया गया उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया।
आरटीओ एसपीएस चौहान निलंबित किये गये
ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क की ओर जा रहा था, जबकि बस मुरैना से ग्वालियर की ओर आ रही थी। घटना आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के सामने हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुरानी छावनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों और मृतकों के शवों जेएएच पहुंचाने में जुटी हुई थी। मृतकों में से 9 की पहचान हो गयी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। इस मामले में ग्वालियर आरटीओ एपीएस चौहान को निलंबित कर दिया गया है।
![]()
हमारी बस सही साइड पर चल रही थी
बस ऑपरेटर धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारी दिल्ली की ओर जा रही थी जिसकी फिटनेस बस सारे दस्तावेज कंपलीट इसमें हमारी बस की कोई गलती नहीं है ऑटो ड्रायवर ने लहराकर हमारी बस में टक्कर मारी है। बस ड्रायवर के अनुसार सुखदेव पुत्र अजीत सिंह ने बताया मैं बस सही तरीके से चला रहा था बस नम्बर एमपी07पी 6882 है।
ऑटो में 6 सवारी की बैठने की व्यवस्था है
दो ऑटो की सवारी को एक ऑटो में बैठाया गया था चश्मदीदों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली सभी 12 महिलायें 2 ऑटो से लौट रही थी। इनमें से एक ऑटो में सिर्फ 3 सवारी बैठाने की कैपेसिटी थी, लेकिन 6 बैठाई गयी थी। रास्ते में एक ऑटो खराब हो गया था। तब इसमें बैठी 6 महिलायें साथ चल रहे दूसरे ऑटों में बैठ गय। इस तरह एक ही ऑटो में 12 सवारी हो गयी। उन्होंने तय किया था कि पुरानी छावनी से दूसरा ऑटो कर लेंगे। लेकिन शायद मौत ने ही उन्हें एक ऑटो में किया था। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मृतकोंके परिजनों को 4-4 लाख रूपये के मुआवजा देने की घोषणा की हैं।

मृतकों के नाम
1 -कमला राठौर पति रामसरू राठौर
2 -मीणा राठौर पति बंटी राठौर शिवकॉलोनी, पिन्टोपार्क, ग्वालियर
3 -अनीता पति महेश पाल
4 -उषा पति गिरराज राठौर
5 -आशा पति अवधकिशोर राठौर
6 -उषा पति कोमल जाटव
7 राजेन्द्री पति प्रकाशसिंह पाल
8 -मायादेवी पति रामऔतार पाल
9 -हरबो बाई पति बाबूलाल बाथम
10 -धर्मेन्द्र पुत्र हरपाल परिहार
11 -मुन्नीपाल पति परूषराम पाल
12 -गुड्डी पति मचलसिंह पाल
13 -लक्ष्मी पति केशव
बस ड्रायवर सुखदेव पुत्र अमितसिंह 44, निवासी शब्दप्रताप आश्रम, ग्वालियर बस नम्बर एमपी07 पी 6882 बस मालिक महेन्द्र गुप्ता और बालाजी कंपनी की बस है।
