160 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ धराशायी, ऑटो दबा कोई जनहानि नहीं

ग्वालियर. रॉक्सी पुल के पास आज सुबह लगभग 160 साल पुराना विशाल पीपल का एक वृक्ष तेज चली आंधी में धराशाई हो गया। लगभग 5 बजे सुबह तेज चली आंधी में यहां डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव के मकान में स्थित एक विशाल वृक्ष भरभरा कर जमींदोज हो गया। यहां बड़ी संख्या में विक्रम ऑटो खड़े रहते हैं।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन बिजली के खंभे और तारों को क्षति पहुंची हैए जिसके चलते बिजली विभाग को नुकसान हुआ है । जिस वक्त यह पेड़ गिरा सुबह उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था इसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्वालियर नगर निगम सीमा क्षेत्र में कई वृक्ष इस तरह के सड़क किनारे लगे हुए हैं जो गंभीर स्थिति में होने के बावजूद नगर निगम द्वारा भगवान भरोसे छोड़ दिए गए हैं। जो कभी भी किसी गंभीर हादसे की वजह बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *