शहीद ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता के पार्थिव शरीर का किया गया अंतिम संस्कार, सम्मान में झुकी बंदूकें, अधिकारियों ने दी सलामी

ग्वालियर. बुधवार को महाराजपुरा एयरबेस पर कॉम्बेट फ्लाइंग के दौरान मिग-21 क्रेश में ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता शहीद हो गये थे। शहीद ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिये रखा गया था वहां शहीद ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता के पार्थिव शरीर को ससम्मान तरीके से 10.30 बजे मुरार शमशान घाट लाया गया जहां पर वायुसेना के सैनिकों ने सलामी दी।
पापा शहीद हो गए हैं
9 साल के अतिन अभी ठीक से समझ भी नहीं पा रहा है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मुखाग्नि देने के बाद जब उससे पूछा कि उसे पता है उसके पिता को क्या हुआ है तो उसने कहा हां पापा शहीद हो गए हैं। मासूम कह तो आसानी से गया कि पिता शहीद हो गए हैं, लेकिन उसे नहीं पता अब हमेशा के लिए उसके पिता उससे दूर हो गए हैं। ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता की मौत इस तरह हुई है कि उनकी पत्नी, बच्चे आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाए हैं। दूर से बॉक्स में छाया को उसके पति की पार्थिव देह दिखाई गई है।
कैप्टन आशीष को बेटो टिनटिन और यतीन ने दी मुखाग्नि
महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर बीते रोज मिग-21 रन वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, भीषणा हदसे में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन लाड़कू विमान के अंदर थे और आग लपटों में घिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं बताया गया है कि आशीष जालौन के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भी है।
बालाकोट एयर स्ट्राइक में थे शामिल
रजनीकांत ने यह भी बताया कि शहीद आशीष गुप्ता 26 फरवरी 2019 को सीमा के दूसरी ओर बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकवादियों के धूल चटाने वाले हीरो में भी शुमार थे। पूरी स्ट्राइक में उनका अहम रोल था। पर इसका कभी उन्होंने जिक्र तक नहीं किया। कभी-कभी अपनी पत्नी को जरूर बताते थे।
शहीद आशीष के बेटे टिनटिन और यतीन भी साथ है
आज सुबह उनकी पार्थिव देह को मुरार स्थित मुक्तिधाम में लाया गया इस मौके पर शहीद आशीष के बेटे टिनटिन और यतीन भी साथ है। शहीद को सलामी देने के लिये वायुसेना के अफसर व स्थानीय विधायक डॉ. सतीश सिकरवार भी मौजूद रहे। यहां वायुसेना के जवानों ने शहीद को सशस्त्र सलामी दी इसके बाद उनके बेटो ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गई।
इस मौके पर ग्रुप कैप्टन आशीष गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र एओसी, एसपी अमित सांघी आदि अधिकारियों श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस मौके पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी थल सेना के अधिकारी के अलावा जिलाधीश कौशलेंद्रविक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


फाइटर प्लेन MIG-21 बाइसन  कन्ट्रोल
शहीद ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता के बहनोई रजनीकांत विशवारी ने बताया कि उनको आशीष की पत्नी से हादसे के बारे में पता लगा था। उनको एयरफोर्स से सूचना दी गई थी कि हादसा हो गया है। इस पर हम लोग वहां पहुंचे तो बताया गया कि जब ग्रुप कैप्टन आशीष फाइटर प्लेन MIG-21 बाइसन लेकर निकल रहे थे तो रनवे पर दौड़ते समय प्लेन में कुछ खराबी आई पहले आशीष ने सोचा कि सामने जाल में टक्कर मार देंगे तो फाइटर प्लेन रूक जाएगा। यह जाल भी इसीलिए लगा रहता है, लेकिन वहां तक वह नहीं पहुंच पाए। पहले ही प्लेन में आग लग गई। वह प्लेन से बाहर नहीं निकल पाए। इतने में ब्लास्ट हो गया और आशीष उसमें झुलस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *