मप्र में होली पर सामूहिक आयोजन नहीं होगा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल. कोरोना संक्रमण के बढते खतरे को देखते हुए भोपाल और इंदौर रात का कर्फ्यू लागू हो गया है। जबलपुर और ग्वालियर में रात 10 से सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। वहीं बढ़ते संक्रमण को देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। आयोजित समीक्षा बैठक में तय किया गया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन जिले में होली उत्सव के दौरान कहीं कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी के साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। देर शाम गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने रात के कर्फ्यू से संबंधित आदेश जारी कर दिया।
मुख्यमंत्री ने होली उत्सव के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगोन में होली के जुलूस, गेर, मेला आदि प्रतिबंधित रहेंगे। 100 से अधिक व्यक्तियों के साथ खुले मैदान या स्थान में होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इससे अधिक व्यक्ति बिना प्रशासन की अनुमति के शामिल नहीं हो सकेंगे। व्यक्तिगत आयोजन पर रोक नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *