17 मार्च से ग्वालियर में रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू

ग्वालियर. लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित की संख्या ने एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया है। भोपाल, इन्दौर में जहां नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गयी है। वहीं ग्वालियर में भी रात 10 बजे के बाद से बाजार नहीं खुलेगा। ग्वालियर में अभी नाइट कर्फ्यू तो नहीं लगाया गया है, लेकिन 17 मार्च की रात से 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजारों में दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे और इसके साथ ही रात 10 बजे के बाद से सड़कों पर पुलिस चेकिंग करने उतर जायेगी। मप्र में बाहर से आने वालों केकारण एक बार फिर से कोरोना का खतरा मण्डराने लगा है।
ग्वालियर में मार्च माह में कोरोना वायरस के संक्रमित की संख्या में अचानक उछाल आया है। मार्च के 17 दिन में कोरोना संक्रमित की संख्या 280 हो गयी है। ऐसे में हर दिन के साथ कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही मप्र के अन्य शहर विशेष कर महाराष्ट्र सीमा से लगे श्हरों में सक्रमित का विस्फोट सा हुआ है। यही वजह है कि मप्र सरकार को एक बार फिर बाजारों और सामूहिक आयोजनों पर कुछ प्रतिबंध लगाने का कदम उठाना पड़ा है। मंगलवार को गृहमंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक ग्वालियर में रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बाजार बन्द रहेंगे। लेकिन इस आदेश में यह साफ नहीं हैं कि शराब की दुकानें शामिल हैं या नहीं ।

यह रहेगा प्रतिबंध और सख्ती
सार्वजनिक स्थानों, बाजारों व सड़कों पर मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
रात 10 बजे सभी प्रकार की दुकाने बंद रहेंगे और सुबह 6 बजे के बाद ही खुल सकेंगी।
सोशल डिस्टेंस व मास्क का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना की राशि बढ़ाई जा सकती है।
होली के जुलूस, अन्य जुलूस, मेला आदि पर प्रतिबंधित रहेंगे
सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यक्रम जिनमें 100 अधिक व्यक्ति आने की संभावना है उसकी पहले से अनुमति लेनी होगी।
रैली,यात्रा,चल समारोह, जुलूस,धरना, प्रदर्शन आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *