बच्चों की लड़ाई में बड़े लोग उलझे, किसान पर 3 युवकों ने किया हमला
ग्वालियर. बच्चों के विवाद में बड़े उलझ गये और मुंहवाद गालियों में बदला और जमकर लाठियां चली और 3 युवकों ने एक किसान को सड़क पर पीटाह। जब मोहल्ले के लोग बचाने आये तो हमलावर गोलियां चलाते हुए भाग गये। 2 गोलियां किसान की कार में लगी हैं। जिससे कार का कांच फूट गया है। घटना रविवार की सुबह गोला का मंदिर जेड़ेरूआ की हैं। किसान के पैर में भी घाव है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित जड़ेरूआ निवासी श्रीकृष्ण शर्मा पुत्र देवी सिंह शर्मा किसान है। उनके घर के पास ही सौरभ यादव का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले सौरभ व उनके बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय मारपीट हुई और दोनों परिवारों के एकत्रित होने पर राजीनामा हो गया। पर शनिवार की शाम अचानक श्रीकृष्ण के सामने आकर सौरभ और उसके परिजन ने गालियां देना शुरू कर दिया। बात खत्म करने के लिए श्रीकृष्ण उनकी बातों को अनसुना कर चला आया। रविवार की सुबह सौरभए आकाश यादवए अजय धाकड़ व एक अन्य उनके घर पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दी। श्रीकृष्ण को सड़क पर घसीटकर पीटने लगे। मारपीट होते देख आस.पास के लोग बीच बचाव कराने के लिए आए तो सौरभ व उसके साथियों ने कट्टे निकाल कर फायरिंग कर दी।
दीवार की आड़ में छिपकर जान बचाई
हमलावरों ने जैसे ही गोलियां चलाना शुरू की तो मोहल्ले के लोगों ने यहां वहां दीवार में आड़ में छिपकर जान बचाई। 2 गोलियां किसान के घर के बाहर खड़ी कार में लगी है। जिससे कार का कांच फूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण लिया। घटनास्थल पर श्रीकृष्ण भी घायल मिला है। उसका कहना है कि पैर में छर्रे लगे हैं। लेकिन पुलिस उसे पत्थर का घाव मान रही है। पुलिस ने हमावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

