बारामुला की पुलिस चौकी पर हमले से चूके आतंकी, ग्रेनेड से उड़ाने की कोशिश की

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के बारामुला में सोपोर बस स्टैंड के करीब एक पुलिस चौकी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की है। जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार ग्रेनेड चौकी पर न जाकर बाहर की तरफ विस्फोट हुआ इसके कारण अभी तक किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के निकट पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था मगर इस दौरान यह लक्ष्य चूक गया इससे पहले शोपियां जिले में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े 7 लोगों को पकड़ा है।
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले 7 लोगों को शोपियां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, वहीं मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
दूसरी ओर मंगलवार को सोपोर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन अल-बद्र के कमांडर अब्दुल गनी ख्वाजा को मार दिया था। कश्मीर आईजी विजय कुमार के अनुसार सोपोर पुलिस को कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। पुलिस ने सीआरपीएफ और सेना को सूचना दी इसके बाद कार्रवाई की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *