हरहाल में निकालेंगे गोडसे यात्रा, अनुमति नहीं मिलने पर किया शिवराज सरकार का पुतलादहन
ग्वालियर. 14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली के लिये प्रस्तावित गोडसे यात्रा निकलेगी और हर हाल में निकलेगी। शांतिपूर्ण तरीके ससे गोडसे यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने नहीं दी। यह लोकतंत्र की हत्या है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडे ने कुछ इस अन्दाज में अपनी बात कहीं और साथ ही, अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित हिमस कार्यकर्त्ताओं ने शिवराज सरकार का पुतला भी दहन किया है।
ग्वालियर से गोडसे यात्रा को लेकर हिन्दू महासभा और जिला प्रशासन के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा 14 मार्च को प्रस्तावित गोडसे यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा अभी तक जारी नहीं की गयी है जबकि हिमस ने शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने के लिये इजाजत मांगी थी। जिला प्रशासन ने यात्रा से कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात कहकर अनुमति नहीं दी है। इसी से हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित है। शुक्रवार की शाम हिमस कार्यालय दौलतगंज में बैठक हुई है। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडे, भोपाल सेआये प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव उपस्थित रहें हैं।
शिवराज सरकार का पुतलादहन
विरोध और आक्रोश दिखाने के लिये हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज व महिला जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी के नेतृत्व में दौलतगंज चौराहा पर शिवराज सरकार का पुतलादहन किया।
गोडसे यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा अभी तक जारी नहीं
ग्वालियर में गोडसे यात्रा को लेकर हिंदू महासभा और जिला प्रशासन के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 14 मार्च को प्रस्तावित गोडसे यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है, जबकि हिमस ने शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने के लिए इजाजत मांगी थी। जिला प्रशासन ने यात्रा से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की बात कहकर अनुमति नहीं दी है। इसी से हिंदू महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार शाम हिमस कार्यालय दौलतगंज में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडेय, भोपाल से आए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव शामिल हुए।