Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

रावतपुरा धाम को तीर्थ पर्यटक सर्किट से जोड़ा जायेगा -शिवराजसिंह चौहान

ग्वालियर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि रावतपुरा धाम एक पवित्र धार्मिक स्थल होने के कारण उसे तीर्थ पर्यटक सर्किट में जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को भिण्ड जिले के रावतपुरा धाम में 3 करोड़ की लागत से निर्मित 85 फीट ऊंचाई की आदि देव शिव प्रतिमा के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मूर्ति के लोकार्पण कार्यक्रम में शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के पवित्र दिन शिवरात्रि पर्व पर मूर्ति के अनावरण के दौरान विशाल स्वरूप में भगवान शिव के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन का अंतिम लक्ष्य भगवान को प्राप्त करना है। इसके लिए तीन मार्ग हैं। जिसमें ज्ञान मार्ग के माध्यम से वेद, पुराण उपनिषद एवं गीता के माध्यम से ज्ञान अर्जित करना है जबकि दूसरा मार्ग भक्ति के रूप में मीरा ईश्वर की भक्ति में इतनी तल्लीन थी कि उन्होंने ईश्वर की भक्ति में विषपान किया। जबकि कर्ममार्ग के रूप में ईश्वर ने मनुष्य को जिस रूप में कार्य करने का अवसर दिया है उसे वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ करें उन्होंने कहा कि ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का त्रिवेणी संगम रावतपुरा धाम है।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि रावतपुरा धाम में आकर काफी सकुन मिला है। ऐसा लग रहा है कि यहां प्रभु के चरणों में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से आकर आध्यामिक महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावतपुरा सरकार धार्मिक स्थलों का एक केन्द्र बन चुका है। भगवान शिव की 85 फीट मूर्ति के यहां आकर दर्शन करने का अवसर मिला है। श्री सिंधिया ने कहा कि इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को बनाने वाले कारीगरों एवं शिल्पियों का भी विशेष योगदान रहा है उनका भी सम्मान हो। श्री सिंधिया ने कहा कि रावतपुरा सरकार चिकित्सा, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली है कि रावतपुरा धाम में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा की स्थापना के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि रावतपुरा सरकार मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। यहां आने से जो प्रेरणा मिलती है वह अनुकरणीय है। कार्यक्रम में रावतपुरा धाम के गुरूदेव रविशंकर ने बताया कि रावतपुरा धाम में स्थापित शिव की मूर्ति के समान ही 11 अन्य स्थानों पर भी तक मूर्ति स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में वे यहां पर आये थे उसके बाद आज लाखों लोगों की आस्था एवं श्रद्धा का यह केन्द्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर एवं चंबल की तपोभूमि हमेशा संतों की भूमि रही है। रविशंकर ने बताया कि रावतपुरा धाम द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से 30 हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
श्री चौहान ने रावतपुरा धाम में किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रावतपुरा धाम में अतिथियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। श्री चौहान ने इस दौरान आम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्रसिंह तोमर, नगरीय विकास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद भिण्ड-दतिया श्रीमती संध्याराय, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद केपीएस यादव, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक श्रीमती रक्षा सिरोनिया ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये।
मूर्ति शिल्पकारों का हुआ सम्मान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर 85 फीट की प्रतिमा बनाने वाले शिल्पकार चन्दुसिंह एवं शीसराम को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथियों को ट्रस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदाय किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino