तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री
देहरादून. उत्तराखंड के गढ़वाल से भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की सपथ ले ली है। वे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए है, उत्तराखंड में अब तक 9 लोग मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके है चूंकि बीजेपी की तरफ से भुवन चंद्र खंडूरी और कांग्रेस की ओर से हरीश रात ने दो-दो बार शपथ ली थी इस लिहाज से तीरथ सिंह रावत राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बन गए है और उन्हें बुधवार को देहरादून में संपन्न हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता चुना गया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक के बाद तीरथ सिंह रावत के नाम की घोषणा की। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि ट्वीट कर कहा वे अपने साथ विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव लाते है, मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुयेगा।

