Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

 दु:खी महिलाओं के पोंछे आँसू-एसडीएम स्तर के अधिकारी के चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र की जरूरत है, परीक्षा में बिठाएँ अन्यथा

ग्वालियर. कीर्ति को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी ज्वॉइन करने के लिये चरित्र प्रमाण-पत्र की जरूरत थी। तृप्ति को चिंता थी कि अगर कल तक बच्ची की फीस जमा नहीं हुई तो वह परीक्षा में नहीं बैठ पायेगी। दिव्यांग चन्द्रावती नौकरी व स्व-रोजगार की आस में दफ्तरों के चक्कर लगा रही थीं तो रिंकी अपने इलाज को लेकर और खाद्यान्न पर्ची न मिलने से दुखी थीं। कलावती की परेशानी थी कि उनके खाते से किसी ने छलपूर्वक उनकी जमा पूँजी निकाल ली थी। इन सभी महिलाओं की समस्याओं का समाधान महिलाओं के लिये हुई विशेष जन-सुनवाई में हो गया।
कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिये विशेष जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई में पहुँचीं सभी महिलाओं को सम्मानपूर्वक कुर्सियों पर बिठाया गया। साथ ही चाय-पानी से आव-भगत भी की गई।
एसडीएम स्तर के अधिकारी के चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र की जरूरत है
परपट की पहाड़िया वीरपुर निवासी कु. कीर्ति कुशवाह ने महिलाओं की जन-सुनवाई में पहुँचकर कलेक्टर से आग्रह किया कि सर मेरा चयन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में हो गया है। मुझे 2 दिन बाद अपनी नौकरी ज्वॉइन करनी है। इसके लिये एसडीएम स्तर के अधिकारी के चरित्र सत्यापन प्रमाण-पत्र की जरूरत है पर तकनीकी कारणों से प्रमाण-पत्र बन नहीं पा रहा है। जन-सुनवाई में अपर जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी ने हस्ताक्षर कर तत्काल कीर्ति का चरित्र प्रमाण-पत्र बना दिया। फिर क्या कीर्ति खुशी से फूली नहीं समाई। कलेक्टर ने कीर्ति को प्रमाण-पत्र सौंपा और कार्यक्रम अधिकारी महिलाबाल विकास का मोबाइल फोन नम्बर देकर कहा कि और कोई मदद की जरूरत हो तो जरूर बताना ।
बिटिया परीक्षा में नहीं बैठ पायेगी, परीक्षा में बिठाएँ अन्यथा
माधौगंज ग्वालियर से जन-सुनवाई में पहुँचीं श्रीमती तृप्ति गायकवाड़ ने कलेक्टर से दु:खी मन से गुहार लगाई कि मेरी बिटिया रामश्री किड्स स्कूल में पढ़ती है। पति का देहांत हो चुका है। आय का कोई जरिया नहीं है। इसलिये बच्ची की फीस नहीं भर पा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि अगर कल तक फीस जमा नहीं हुई तो तुम्हारी बिटिया परीक्षा में नहीं बैठ पायेगी। कलेक्टर ने तृप्ति के आवेदन पत्र का फोटो खींचकर तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को वॉट्सएप के जरिए भेजा और निर्देश दिए कि स्कूल प्रबंधन से अभी बात करें कि तृप्ति की बिटिया को अनिवार्यत: परीक्षा में बिठाएँ अन्यथा आपके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जायेगी। लगभग 15 मिनट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने फोन के जरिए सूचना दी कि स्कूल प्रबंधन तृप्ति की बिटिया को परीक्षा में बैठने से नहीं रोकेगा और न ही फीस की मांग करेगा। ये सुनकर तृप्ति की आँखें छलक आईं। कलेक्टर ने कल्याणी योजना के तहत तृप्ति गायकवाड़ की पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश भी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को दिए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई विशेष महिला जन-सुनवाई में कुल 79 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, अपर कलेक्टर आशीष तिवारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजीव सिंह ने एक-एक कर सभी महिलाओं की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। विशेष महिला जन-सुनवाई में प्राप्त हुए आवेदनों के निराकरण की मॉनीटरिंग कलेक्ट्रेट से विशेष तौर पर अलग से की जायेगी।
आदिवासी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर होगी एफआईआर
घाटीगाँव विकासखंड के ग्राम पनिहार से महिला जन-सुनवाई में श्रीमती कलावती आदिवासी सहित गाँव की अन्य महिलायें पहुँचीं थीं। इन सभी महिलाओं का कहना था कि 3 अनजान लोगों ने अंगूठे लगवाकर उनके खातों में जमा 18 हजार रूपए की पूँजी निकाल ली है। इस प्रकरण को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने घाटीगाँव के तहसीलदार अनिल राघव को निर्देश दिए कि इन महिलाओं को सरकारी वाहन से अपने साथ लेकर जाएँ। संबंधित बैंक और ग्राम पंचायत सचिव इत्यादि से जानकारी लेकर इन महिलाओं का पैसा वापस दिलाएँ। साथ ही दोषियों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet