कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने फिलहाल नाइट कर्फ्यू पर नहीं लिया निर्णय

भोपाल. भोपाल और इंदौर के साथ मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रदेश भर में नए केसों को लेकर चर्चा की गई। नए केस के बढ़ने के कारणों के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की हालांकि बैठक के बाद भी अभी नाइट कर्फ्यू लगाने जैसा निर्णय नहीं लिया गया।
बैठक में शामिल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि एक बार फिर दो दिन बाद समीक्षा बैठक करेंगे फिलहाल अभी निर्णय नहीं लिया गया है। हर पहलू पर नजर रखे है। दो दिन बाद समीक्षा बैठक में भोपाल और इंदौर के साथ प्रदेश भर में बढ़ रहे कोरोना केस की समीक्षा की जाएगा।
429 नए केस आए
प्रदेश में बीते 5 दिन से कोरोना के केस लगातार 400 से अधिक आ रहे है। जारी रिपोर्ट में 429 नए केस आए। कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो नए केस इंदौर में 161 और भोपाल में 77 आए है। इंदौर में 2 और भोपाल में एक संक्रमित की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3606 हो गए है, सबसे ज्यादा इंदौर में 1395 और भोपाल में 634 है जबकि जबलपुर में भी 138 सक्रिय मरीज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *