लाईट एण्ड साउण्ड शो का समय बदला
ग्वालियर ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित लाईट एण्ड साउण्ड शो (ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम) के समय में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर बदलाव किया गया है। एक मार्च से नए समय के अनुसार लाईट एण्ड साउण्ड शो होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विकास निगम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर दुर्ग पर हिंदी भाषा में लाईट एण्ड साउण्ड शो एक मार्च से सायंकाल 7.30 बजे से 8.15 तक होगा। अंग्रेजी भाषा में लाईट एण्ड साउण्ड शो का समय रात्रि 8.30 बजे से 9.15 बजे तक रखा गया है।