LatestNewsराष्ट्रीय

अगले वर्ष से घट जायेगा वेतन, लागू होने वाला नयावेज रूल

नई दिल्ली. अगामी वर्ष से आपका वेतन थोड़ा कम आयेगा। लेकिन आपका बुढ़ापा संवर जायेगा। अप्रैल 2021 से नया वेतनमान नियम (न्यू वेज रूल) लागू होगा। इससे आपकी हाथ में आने वाला वेतन, प्रोविडेंट फण्ड और ग्रेज्युटी पर फर्क आयेगा। क्या फर्क आयेगा इस समझते हैं।
केन्द्र सरकार ने पिछले ही वर्ष संसद में वेजकोड पास करवाया था जो अब आगामी वित्त वर्ष से लागू होना है। इसका प्रभाव प्रायवेट सेक्टर में काम करने वाले छोटे बड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन पर पड़ेगा। अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार नये नियम के अनुसार से कर्मचारियों को मिलने वाले तमाम भत्ते जैसे ग्रेच्युटी वगैरह कुल सैलरी के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकते हैं। यानि कम्पनियों को अप्रैल 2021 से कुल वेतन में बैसिक सैलरी का हिस्सा का 50 प्रतिशत या फिर इससे अधिक रखना होगा। यह नया वेजरूल आने के बाद सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस नये नियम के कुछ लाभ हैं तो कुछ नुकेसान भी होगा।
नये वेज नियम पर एक्सपटर््स बताते हैं कि इसका क्या लाभ होगा। यह तो रिटायरमेंट के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि नये नियम के तहत ग्रेच्युटी की रकम बढ़ जायेगी। क्योंकि ग्रेच्युटी बेसिक सेलरी के हिसाब से कैलकुलेट की जाती है और बेसिक सैलरी बढ़ने से ग्रेच्युटी की रकम भी बढ़ जायेगी। ग्रेच्युटी के अलावा कंपनी और कर्मचारी दोनों का ही पीएफ योगदान भी बढ़ जायेगा। इससे लम्बी अवधि में कर्मचारी की बचत भी बढ़ेगी।
नये वेतनमान नियम में आपकी हाथों कम आयेगी। इससे सबसे अधिक झटका ऊंची सैलरी वाले ऑफिशियल्स को होगा। जिनकी सैलरी में 70-80 परसेंट हिस्सा ही भत्तों का होता है इससे कंपनियां पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका है। क्योंकि ग्रेच्युटी और पीएफ योगदान पहले से ज्यादा बढ़ जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *