LatestNewsराष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल के निवास पर भाजपा का धरना

नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएम केजरीवाल के निवास के बाहर दिल्ली नगरनिगम के 13 हजारा करोड़ रूपये के बजट को रोके जाने के विरोध में भाजपा धरना प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेताओं के साथ निगम के कर्मचारी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा के अनुसार एमसीडी के 13 हजार करोड़ का बकाया केजरीवाल सरकार नहीं दे रही है फण्ड नहीं मिलने के कारण से एमसीडी के कर्मचारियों को वेतन रूका हुआ है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि सीएम केजरीवाल यहां बैठे एमसीडी कर्मचारियों से बात करो। इतनी तो शर्म करो। दिल्ली सरकार एमसीडी का 13 हजार करोड़ रूपये रिलीज करे। यहां महिला कर्मचारी भी बैठी है सीएम अरबिंद केजरीवाल के पास इनसे बात करने के लिये समय नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *