LatestNewsराष्ट्रीय

कैबिनेट बैठक में सड़कों की मरम्मत के लिए 13 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने का प्रस्ताव

भोपाल. कोरोना महामारी के कारण सरकार के खाली खजाने को भरने के लिए 13 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी के इस प्रस्ताव पर 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन सड़कों से जो टैक्स वसूली होगी वह राजमार्ग निधि में जमा की जाएगी और रखरखाव के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। मुख्य रूप से पुलिस के महानिदेशक के दो अस्थाई पद और भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के नए प्रावधानों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
मंत्रालय के जानकारों के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने सड़क विकास निगम की ऐसी सड़कों से टोल टैक्स लेने का प्रस्ताव तैयार किया है जहां आवागमन अधिक रहता है और रखरखाव की जरूरत होती है। ऐसा बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को सहमति दे दी है।
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण और के नए प्रावधानों के प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण, डायवर्सन व पुनर्वास के लिए नए नियम बनाए गए है। सरकार ने इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन भी किया है। इस कमेटी की अनुशंसा के बाद यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *