सैन्य कार्रवाई में 15 तालिबानी आतंकी ढेर
काबुल. अफगान शांति बहाली को लेकर कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर से वार्ता शुरू हो गई है और इस बीच अफगानिस्तान में सेना और तालिबानियों के बीच संघर्ष जारी है। अब कंधार प्रांत में अफगान सेना ने एक सैन्य कार्रवाई करते हुए 15 तालिबानी आतंकियों को ढेर कर दिया है।
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
जानकारी के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों ने कंधार के पंजवानी जिले में तीन जगहों पर हमला किया जिसके जवाबी कार्रवाई में 15 तालिबानियों को मार गिराया। इतना ही नहीं सेना ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। सेना ने इस विस्फोटक पदार्थ को नष्ट कर दिया इसके अलावा तालिबानियों की ओर से सड़कों पर बिछाई गई बारूदी सुरंग भी निष्क्रिय कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सुबह के करीब 10.30 बजे कंधार प्रांत के दमन जिला के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के बाहर यह कार बम विस्फोट किया गया। इस दौरान 24 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। विस्फोट इतना बड़ा था कि उसका धुंआ आसमान में दूर से दिखाई दे रहा था।

