LatestNewsराष्ट्रीय

गहनों से भरा हुआ पर्स वापस करने वाले पुलिस के जवानों का आईजी ने किया सम्मान

ग्वालियर थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत विक्की फैक्ट्री तिराहा पर तैनात आरक्षक दीपक चतुर्वेदी और आरक्षक विभोर रावत को रोड पर एक पर्स पड़ा हुआ मिला था, जिसे चेक करने पर उसमें सोने के जेवरात तथा नगदी और अन्य दस्तावेज रखे होना पाया था। दोनों आरक्षकों द्वारा पर्स को तत्काल झांसीरोड थाने लाकर इसकी जानकारी थानाप्रभारी पंकज त्यागी को दी।थाना प्रभारी झांसी रोड द्वारा पस को थाने में जमा कराया तथा वायरलेस सेट से सभी थानों को पर्स के संबंध में सूचित किया गया।
उक्त पर्स दिल्ली स्थित एम्स में पदस्थ डॉ. सागर और डॉ. योगिता का निकला। वह कार से मुम्बई से दिल्ली के लिए जा रहे थे।कार से विक्की फैक्ट्री चौराहा पहुंचे यहां डॉ.योगिता ने कार से उतरकर कुछ लोगों से दिल्ली जाने के लिए रास्ता पूछा।इस दौरान उनका पर्स गिर गया था।पर्स में उनके लगभग 4 लाख के जेवरात, 25 हजार रुपये अन्य दस्तावेज थे। पर्स गिरने का पता चलने पर वह वापस ग्वालियर लौटे तथा सर्वप्रथम हजीर ाथाना पहुंचे, यहां उनको ज्ञात हुआ कि थाना झांसीरोड़ क्षे़त्र में एक अज्ञात पर्स मिला है। थाना झांसीरोड पहुंचकर उन्होने अपनी पहचान बताकर पर्स में रखे सामान के बारे में बताया तब पुलिस ने उनका पर्स मय सामान के उनको वापस किया। उनके द्वारा ग्वालियर पुलिस का आभार माना।
आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा एवं एसपी अमित सांघी ने डॉक्टर दंपति का गहनों से भरा हुआ पर्स वापस कर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने के लिये थाना प्रभारी झांसीरोड पंकज त्यागी एवं विक्की फैक्ट्री तिराहा पर तैनात आरक्षक दीपक चतुर्वेदी और विभोर रावत को पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर में प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने दोनों आरक्षकों की ईमानदारी व कर्मठता की प्रशंसा की और उनको भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिये कहा। इस अवसर पर एएसपी शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर, एएसपी शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर एवं एएसपी देहात जयराज कुबेर सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *