मप्र में परिवहन आरक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई ने 18 के खिलाफ चालान पेश किए

भोपाल. व्यापमं में हुए परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला-2012 के मामले में सीबीआई ने 18 नए आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया है। जांच एजेंसी ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किए थे लेकिन एक भी आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। व्यापमं घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे सीबीआई के स्पेशल जज एसबी साहू ने सभी 18 आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
सीबीआई जांच में 18 नए आरोपी सामने आए
आपको बता दें कि एसटीएफ इस मामले में 26 आरोपितों के खिलाफ पहले ही चालान पेश कर चुकी है। सीबीआई जांच में 18 नए आरोपी सामने आए है। अब इस मामले में कुल 44 आरोपित हो गए है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर एवं एसके पांडे ने बताया कि एसटीएफ थाने ने परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा-2012 में अनुचित तरीके से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के बारे में मिली 20 शिकायतों की जांच की थी इसमें सामने आया था कि व्यापमं के अधिकारी-कर्मचारी पंकज त्रिवेदी, नितिन महिन्द्रा, अजय सेन एवं सीके मिश्रा ने घूस लेकर अनके अभ्यर्थियों को पास करा दिया। शिकायती पत्रों की जांच के दौरान व्यापमं भोपाल से परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित कुल 327 अभ्यर्थियों की मूल ओएमआर शीट जब्त कर जांच के लिये भेजी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *