ग्वालियर के तीन थाना क्षेत्रों में 3 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कटी घाटी पर रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया वहीं जनकगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोल पहाडि़यां नेहरू पेट्रोल पंप के पास रहने वोल अधेड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जबकि आंतरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर मामलों को विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि कटीघाटी पर रहने वाले नितिन झा 35 साल ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजन ने उसे फांसी पर लटका देखा तो वह दंग रह गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक ने फांसी क्यों लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
वहीं दूसरी ओर जनकगंज थाना क्षेत्र में गोल पहाडि़यां क्षेत्र में रहने वाले अधेड़ होतम संह जाटव ने भी अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने के उपरांत शव हो पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जबकि जिले के आंतरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत संदलपुर में रहने वाले बन्टी यादव ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो सभी हेरान रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *