अंर्तराज्यीय गुण्डा योगी ने 5 करोड की जमीन पर किया था कब्जा, जिला प्रशासन ने 40 मिनट में मुक्त कराई जमीन
ग्वालियर. अंर्तराज्यीय गुण्डा योगी उर्फ चंद्रभान जनबार पिता इंद्रपालसिंह जनबार ने जीरा के लाइन नम्बर 1 में श्याम मंदिर के पास 8 हजार स्क्वायर फीट पर अतिक्रमण कर शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी लगभग 5 करोड़ की जमीन को प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुक्त करा लिया है। यह कार्यवाही एंटी माफिया अभियान के चलते हुए जिला प्रशासन की ओर एसडीएम प्रदीप तोमर दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंच कर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही शुरू की यह सारा अतिक्रमण महज 40 मिनट में जमीन में मिला दिया गया।
क्या है पूरा मामला
दोपहर 3 बजे हजीरा की लाइन नम्बर 1 में श्याम मंदिर के नजदीक अंर्तराज्यीय गुण्डे योगी सहित भोला सिकरबार, हेमू, पवन बनिया और नंदी तोमर मिलकर बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी इस संबंध में दो माह पूर्व एएसआई रवीन्द्र सिकरबार और हैड कान्स्टेबल शैलेन्द्र चौहान ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। यहां योगी के बार में आपको बता दें कि वह हत्या, लूट, अवैध हथियार तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, ठगी आदि मामले में थानों हजीरा, ग्वालियर, ग्वालियर के थाना विश्वविद्यालय, सबलगढ़ यूपी के झांसी के थाना सकरार, बरहानपुर के शाहपुरा, भोपाल के जोनल थाने में 420 और आईटी एक्ट में दर्ज है। मप्र के अलावा यूपी और राजस्थान में भी माले दर्ज हैं और अीाी वह पिछले 2 वर्षो से जेल में बन्द है। इसके बाद भी कोई उसकी जमीन की ओर आंख उठाकर नहीं देख पा रहा था। शनिवार को एंटी माफिया अभियान के चलते एसडीएम प्रदीपसिंह तोमर, राजस्व से आरआई महेन्द्र यादव, और नगरनिगम व पुलिस की ओर भारी पुलिस बल टीआई पुरानी छावनी सुधीरसिं कुशवाह, महाराजपुरा मिर्जा बेग, हजीरा टीआई मनोज शर्मा और क्यूआरटी का पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। बाउण्ड्रीबॉल को तोड़कर जमीन को खाली कराया गया है।
28 केस दर्ज है योगी पर, 3 थानों और क्यूआरटी का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा
योगी उर्फ चंद्रभान जनबार ऐसे ही अपराध के लिये कुख्यात नहीं है शहर में उस पर 28 अपराधिक मामले दर्ज हैं वह 2 वर्ष से जेल के अन्दर है लेकिन उसकी पूरी गैंग बाहर घूम रही है और यही वजह थी कि प्रशासन को कार्यवाही के बीच हंगामा होने की संभावना थी। इसलिये पहले ही हजीरा, ग्वालियर, महाराजपुरा और पुरानी छावनी पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। नगर निगम और जिला प्रशासन का अमला पड़ाव पर एकत्र होकर पहुंचे। जब पुलिस सारी स्थिति को संभाल लिया तो अमला मौके पर पहुंच कर तोड़फोड शुरू की।
