स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे हैं सैक्स रैकेट

भोपाल. मप्र की राजधानी भोपाल में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ है, सेंटर की संचालिका रिसेप्शनिस्ट के जॉब पर रखने के बहाने लड़कियों को इस धंधे में धकेल देती थी और इसका पता तब चला, जब एक युवती ने कस्टमर को खुश करने से मना कर दिया और युवती ने हंगामा करते हुए दोस्तों को बुला लिया। हंगामा बढ़ता देख संचालिका और कस्टमर और युवती के हाथ जोड़ने और पैर छूने लगी।
माफी मांगने पर शांत हुआ मामला, पिता के कहने पर कराई एफआइआर
माफी मांगने की वजह से मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में युवती ने माता-पिता के कहने पर देर रात को कोलार थाने में संचालिका और कस्टमर के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं।
संचालिका मुस्कान से उसकी फोन पर बात हुई और उसे जॉब मिल गयी और उसके बाद वह कल यानी शुक्रवार के पहले दिन जॉब पर गयी थी। शाम को लगभग 6.30 बजे मुस्कान ने उससे कहा, कस्टमर आया हुआ है। वह कमरे में जाकर टॉवेल आदि रख दें। युवती कमरे में टॉवेल रखने गयी तो कस्टमर मदन त्रिपाठी ने अन्दर से कुण्डी लगा दी और छेड़खानी करने लगा।
युवती के विरोध के बाद मदन को धक्का देकर और कुण्डी खोलकर बाहर आ गयी तो उसने अपने दोस्तों को फोन लगाकर बुला लिया, जिसके बाद स्पा सेंटर में हंगामा कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद मुस्कान और मदन युवती के सामने गिड़गिड़ाने लगे और जिसके बाद मामला शांत हो गया।
चार के अंदर दूसरे स्पासेंटर पर कार्यवाही
कोलार में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सैक्स रैकेट का यह दूसरा मामला नजर में आया है इससे 4 दिन पूर्व क्राइम ब्रांच पुलिस ने लंडर स्पासेंटर पर दविश देते हुए 3 युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें लड़किया‘-नेपाल तक से लायी गयी थी और यह 8 हजार रूपये माह पर रखी जाती थी और फिर इनसे कस्टमर को खुश करने के लिये लगा दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *