ग्वालियर चम्बल संभाग के रजिस्ट्रार बतायेंगे प्रदीप वर्मा की संपत्ति

ग्वालियर. पांच लाख रूपये की रिश्वत लेने वाले सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा के संबंध में गोपनीय सूचनायें ईओडब्ल्यू के पास पहुंचने लगी है। शुक्रवारे को आये कॉल में उत्तरप्रदेश के जिले में प्रदीप वर्मा की 100 बीघा जमीन जालौन में और ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर स्थित टाउनशिप में डुपलेक्स होने की सूचना दी गयी है। अब यह सूचना कितनी सही और सटीक है इसके लिये आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) एसपी अमितसिंह ने जालौन और ग्वालियर के रजिस्ट्रार (जिला पंजीयक) को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गयी है। सूचना की पुष्टि होती है तो यह कार्यवाही ईओडब्ल्यू की इस केस की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
फर्जी हैं पेनकार्ड
प्रदीप वर्मा के निवास से पर चले तलाशी में 5 पेन कार्ड मिले थे जबकि नियम है कि किसी भी व्यक्ति का एक ही परमानेंट अकाउंट नम्बर हो सकता है लेकिन प्रदीप वर्मा के पास 5 पेन कार्ड बताते हैं कि यह फर्जी हैं। अब इस पर भी ईओडब्ल्यू एफआईआर करायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *