बैंक कैशियर ने फांसी पर लटकर की आत्महत्या
ग्वालियर. नागरिक सहकारी बैंक के कैशियर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की हे। घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस वक्त चला जब उनके सोने के बाद नहीं जागने के बाद परिजन कमरे में पहुंचे। खबर मिलते ही गोला का मंदिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला
गोला का मंदिर भिण्ड रोड रेलवे लाइन के पास निवासी 57 वर्षीय कमलेश पुत्र नाथूराम शर्मा बैंक में कैशियर थे । वह नागरिक सहाकरी मर्यादित ग्रामीण बैंक में पदस्थ थे, गुरूवार की रात उन्होंने परिवार के साथ बैठकर खाना खाया फिर कमरे में सोने के लिये चले गये। शुक्रवार की सुबह जब वह बाहर नहीं आये तो परिजन ने जाकर देखा, अन्दर कमलेश फांसी के फंदे पर लटके थे। तत्काल उन्हें उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच की, घटनास्थल पर आत्महत्या नोट नहीं मिला हे। पुलिस खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही हे।
