पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में वैक्सीन पर चर्चा, 160 करोड़ वैक्सीन डोज बुक कर चुका इंडिया

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का एक बार फिर बेकाबू हो रहा है इस दौरान कई राज्यों से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के फैलने की सूचना आ रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर सर्वदलीय बैठक की है। बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना वैक्सीन नेटवर्क के मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बैठक में मौजूद हुए।
भारत अब तक 160 करोड़ कन्फर्म डोज कर ऑर्डर दे चुका
इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर देश में तैयारियां की जा रही है अब तक जो आंकड़े सामने आए है उसके अनुसार कोरोना वायरस वैक्सीन की बुकिंग के मामले में भारत दुनियाभर में नंबर वन पर है। 30 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वैक्सीन की कन्फर्म डोज के बुकिंग के मामले में भारत दुनियाभर में शीर्ष स्थान पर है। भारत अब तक कोरोना वैक्सीन की 160 करोड़ कन्फर्म डोज कर ऑर्डर दे चुका है। ड्यूक यूनिवर्सिटी के लॉन्च एंड स्केल स्पीडोमीटर के आंकड़को के अनुसार भारत ने सबसे अधिक कोविड़-19 वैक्सीन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की बुक की है। भारत ने ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 500 मिलियन डोज (50 करोड़) का ऑर्डर दिया है। भारत के साथ-साथ अमेरिका ने भी इतनी डोज का ऑर्डर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *