गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने पहुंचे अस्पताल

भोपाल. कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने गए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को वापस लौटना पड़ा, डाक्टरों ने बताया कि उनके घर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके है इसलिए कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता। इधर डॉक्टरों से मिलकर वापस लौटते समय नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस ट्रायल में शामिल नहीं किए जाने का दुख है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लोगों से कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने की भी अपील की।
पंजीयन कराने के बाद काउंसलिंग की
कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोगों की तरफ से रूचि नहीं दिखाने के बाद गृहमंत्री ने खुद ट्रायल में शामिल होने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को नरोत्तम मिश्रा राजधानी के पीपुल्स अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनका पंजीयन कराने के बाद काउंसलिंग की इसके बाद डॉक्टरों ने पूरी जांच पड़ताल के बाद नरोत्तम मिश्रा को गाइडलाइन का हवाला देकर वैक्सीन ट्रायल की अनुमति नहीं दी। इससे पहले गृहमंत्री अपने आवास से निकलने से पहले उन्होंने कहा चर्चा में कहा कि मैं वैक्सीन ट्रायल के लिए पीपुल्स अस्पताल जा रहा हूं इसके बाद जैसी डॉक्टर सलाह देंगे वैसा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *