संपत्ति की जांच के लिये ग्वालियर -चंबल संभाग के रजिस्ट्रार, यूपी की 100 बीघा जमीन की जांच के लिये लिखा पत्र -ईओडब्ल्यू.

ग्वालियर. आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एसपी अमित सिंह ने बताया सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा 5 लाख रूपये की रिश्वत के मामले में संपत्ति की जांच के लिये ग्वालियर -चंबल संभाग के सभी रजिस्ट्रार कार्यालय (जिला पंजीयक कार्यालय) को पत्र लिखा गया है इसके आलावा उत्तरप्रदेश के जिला जालौन के जिला पंजीयक को 100 बीघा जमीन दस्तावेज के बेरीफिकेशन के पत्र लिखा गया है। डीबी सिटी का फ्लैट भी जांच के दायरे में लिया गया है।

इसके साथ ही एलआईसी के सभी ऑफिस और परिवहन विभाग से भी डिटेल मांगी गई है। गुरुवार को दो बैंक खातों की डिटेल भी ईओडब्ल्यू को मिल गई है, जिसमें सिर्फ 2.56 रुपए जमा हैं। असल जड़ वो 24 फाइलें और पांच पेन ड्राइव हैं, जो प्रदीप वर्मा के घर से मिली थीं। उनको अभी तक ईओडब्ल्यू नहीं पढ़ पाया है।

यह था मामला

बीते सप्ताह ईओडब्ल्यू ग्वालियर ने नगर निगम के सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा को बिल्डर धर्मेन्द्र भारद्वाज से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। मौके पर ट्रैप करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने विनय नगर स्थित घर पर भी दबिश दी थी। यहां से काफी मात्रा में नगर निगम की फाइलें मिली थीं। 24 फाइल, 5 पेन ड्राइव के और 12 बैंक खाते मिले थे।

निगमायुक्त को लिखा पत्र
सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा की नियुक्ति संबंधी रिकॉर्ड बेरीफाई और नियुक्ति की जांच करने के लिये पत्र लिखा गया है। आपको बतादें कि प्रदीप वर्मा के पिता नगरनिगम में स्वच्छता सहायक अधिकारी के पद पर थे पिता की मृत्यु उपरांत अनुकंपा नियुक्ति की गयी थी। उसकी भी जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
लैपटॉप में मिले दस्तावेजों की जांच
प्रदीप वर्मा के निवास से जब्त किये गये लैपटॉप में मिले दस्तावेजों की जांच की रही हैै आपको बता दें कि लैपटॉप में लगी हार्डडिस्क को जब्त कर लिया गया है यह हार्डडिस्क कैश खत्म होने तक जब्त रहेगी। 5 पैनकार्डो की जांच आयकर विभाग न करते हुए मुंबई की एजेंसी करेगी। आधार कार्ड की भी जांच की जा रही है संभवतः यह डुप्लीकेट भी हो सकते हैं।
ईओडब्ल्यू में प्रदीप वर्मा प्रकरण की जांच डीएसपी लोकेन्द्र तोमर करेंगे
प्रदीप वर्मा प्रकरण की जांच डीएसपी लोकेन्द्र सिंह तोमर करेंगे, शेष अधिकारी जांच में सहयोग प्रदान करेंगे। संपत्ति की जांच सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र दुबे और जांच में इस्पेक्टर यशवंत गोयल को सब इंस्पेक्टर भीष्म तिवारी एडीपीओ श्री लोधी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *