शॉर्प शूटर दिलीप को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, 2 एसआई सहित 5 जवान घायल
रतलाम. राजीवनगर में देव दीवाली पर एक ही परिवार के 3 और कस्तूरबा नगर में एक महिला की हत्या करने वाले दाहोद के साइको किलर दिलीप देवल को गुरूवार की रात पुलिस ने 5 मिनट में अंजुमन मदरसे के पीछे पगडंडी पर मार गिराया। दाहोद (गुजरात))में 2 समेत 9 वर्ष में कुल 6 हत्या करने वाले दरिन्दे दिलीप की पुलिस 8 दिन से तलाश में थी। गुरूवार की रात 9.15 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खाचरौद नाका के आसपास घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद दिलीप उज्जैन की ओर से आया व करीब 90 मीटर तक महू नीमच फोरलेन के किनारे खेतों से होता हुआ आगे बढ़ा और थोड़ा आगे जाकर सीधे मिडटाउन जाने वाली पगडंडी पर चलने लगा और यह देख पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो दिलीप को भनक लग गयी। पगडंडी पर करीब 40 से 50 मीटर पीछा करते हुए पुलिस टीम में शामिनल एसआई अय्यूब खान, अनुराग यादव व आरक्षक विपुल भावसार, हिम्मतसिंह और बालाराम दिलीप तक पहुंच गये लेकिन काबू नहीं कर पाये।
इधर, दिलीप ने पुलिस पर गोलीबार शुरू कर दी और उसे रूकने को कहा लेकिन वह नहीं रूका तो पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। रात 9.45 बजे गोली लगने से दिलीप वहीं ढेर हो गया। जबकि 2 एसआई और 3 जवान समेत 5 पुलिस कर्मी मामूली घायल होगये। घायल दिली समेत सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर जीवन चौहान ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है एनकाउंटर की खबर मिलते ही डीआईजी सुशांत सक्सैना और एसपी गौरव तिवारी घटनास्थल पर पहुंच गये।
100 पुलिसकर्मियों की थी एसआईटी
ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की जिसमें करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपियों की तलाशी के लिए टीम ने रतलाम में नामली, जावरा के अलावा गुजरात और राजस्थान में 2 जिलों में भी दबिश दी। साइबर टीम ने करीब 70 हजार कॉल डिटेल्स का एनालिसिस किया। रतलाम और गुजरात से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर दो सब इंस्पेक्टर के साथ पहुंची 10 पुलिसकर्मियों की टीम ने मास्टरमाइंड का एनकाउंटर किया।
शूटर को पकड़ने सिर्फ एसआईटी को भेजा
तीन मर्डर करने के बावजूद पुलिस को दिलीप के मिडटाउन स्थित मकान में आने की सूचना मिली। आदतन अपराधी महीनों लौटकर नहीं आते। एक-एक गोली में मां-बाप और बेटी को मारने वाले दिलीप ने मुठभेड़ में गोलियां चलाईं लेकिन पुलिसकर्मी मामूली ही घायल हुए। पुख्ता सूचना के बावजूद पुलिस टीम मुठभेड़ के पहले दिलीप को नहीं पकड़ पाई। साइको किलर और शाॅर्प शूटर होने के बावजूद घेराबंदी कर पकड़ने के लिए सिर्फ एसआईटी को भेजा गया।
