मंत्रित्रमण्डल विस्तार की अटकलों का दौर तेज- सीएम हाउस में बैठक जारी, दोपहर 3 बजे राज्यपाल भोपाल पहुंच रही है
भोपाल. मप्र में एक दो दिन में बड़ा राजनैतिक निर्णय हो सकता है। बीेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत सीएम हाउस पहुंचे हैं। यहां सीएम शिवराजसिंह चौहान के साथ दोनों नेताओं की बैठक चल रही है। उपचुनाव के नतीजों के 24 दिन बाद हो रही, यह मुलाकात मंत्रिमण्डल और बीजेपी संगठन के विस्तार को लेकर अहम मानी जा रही हैं। इसमें इस्तीफा देने वाले दोनों पूर्व मंत्रियों तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत के साथ साथ चुनाव 3 मंत्रियों इमरती देवी, गिर्राज दण्डोतिया और ऐंदलसिंह कंसाना को सरकार या निगम मण्डलों में जगह देने पर विचार हो सकता है।
3 बजे राज्यपाल आनंदी बेन भोपाल पहुंच रही है
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज दोपहर 3 बजे लखनऊ से स्पेशल प्लेन से भोपाल पहुंचेगी। विमानतल से सीधे वह राजभवन पहुंचेगी। इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल के आने से पूर्व राजनीतिक बैठकों के लिये समय रिजर्व रखा हे। सूत्रों का दावा है कि सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक शिवराज सिंह इसी सिलसिले में बैठकें और मुलाकात करेंगे और राज्यपाल के अचानक भोपाल प्रवास को भी इसी राजनीतिक सरगर्मी से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
ऑफिसियल बैठक 3 बजे के बाद लेंगे सीएम
सीएम ने सुबह से दोपहर तक सियासी बैठकों के लिये समय आरक्षित कर रखा गया है। निगम, मण्डलों में नियुक्ति के अलावा बीजेपे प्रदेशाध्यक्ष के साथ संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मुहर लगाई जा सकेगी। हालांकि, शिवराज सिंह कह रहे हैं कि अभी मंत्रिमण्डल विस्तार का इरादा नहीं है। जब करेंगे तो अटकलें बन्द हो जायेगी। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के दोनों पूर्व मंत्रियों (गोविंद राजपूत-तुलसी सिलावट) को प्राथमिका से कैबिनेट का दर्जा फिर से देने का दबाव भी और इस सिलेसिले में शिवराज-सिंधिया की ऑपचारिक मुलाकात हो चकी है।
