ट्रक और बोलेरो के बीच दुर्घटना में 5 की मौत 5 घायल
श्योपुर/कोटा. श्योपुर के दीगोद थाना क्षेत्र में गुरूवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में घटनास्थल पर 4 लोगों की मौत हो गयी। एक तेज स्पीड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी । सड़क हादसे मेंबोलेरो सवार 4 लोगों ने घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक घायल को अस्पताल लाते समय मौत हो गयी। एक अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिये सुल्तानपुर सीएचसी रखवाया है। दुर्घटना की वजह ट्रक द्वारा ओवरटेक करना बजाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग मप्र के निवासी है। वह सभी कोटा में धान बेचने के लिये आये थे और वह देर रात को वापिस मप्र लौट रहे थे। दीगोद थाना क्षेत्र में उम्मेदपुरा पेट्रोल पंप के पास एक्सीडेंट हुआ है। ट्रक ने बोलेरो के टक्कर मारी है। घटना के समय बोलेरो में 10 लोग सवार थे।
दुर्घटना में इनकी हुई मौत
दुर्घटना में 35 वर्षीय हनुमान, 32 वर्षीय रामवीर, 52 वर्षीय मांगीलाल, 17 साल के आजय और 40 वर्ष के जगदीश सुमन की मौत हुई है। यह सभी लोग मप्र के श्योपुर के निवासी है। वहीं, घायलों में बीरबल, कल्याण, चतुरसिंह, भरत और जगदीश शामिल है। मृतकों में 4 लोग श्योपुर के जैणी गांव मानपुर के निवासी है। जगदीश सुमन जवालापुर पोस्ट सीई जिला श्योपुर के निवासी है।
