दिल्ली ट्रैफिक पुलिस -दिल्ली-एनसीआर सीमा सील, समय पर पहुंचने के लिये इन रास्तों का उपयोग

नई दिल्ली. नये कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों ने देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीमाओं को घेर कर रखा हुआ है। दिल्ली चलो आन्दोलन के 8वें दिन भी किसानों को तेवर सख्त है। किसान कानून का विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस वजह से कई मार्गो पर मध्यम से लेकर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं और शहर के लोगों की आवाजाही को दुरूस्त बनाये रखने के लिये कुछ वैकल्पिक रास्ते बताये गये हैं।
दिल्ली की सीमायें सील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक साथ कई ट्वीट कर लोगों की आवाजाही के बारे में जानकारी दी है कि दिल्ली ट्रैफिक विभाग ने किसानों के आन्दोलन के देखते हुए गुरूवार को कहा है कि दिल्ली के बॉर्डर सील कर दिये गये हैं। इनमें लामपुर, चिल्ला, औचन्दी और अन्य बॉर्डर को सील कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि बदुसराय बॉर्डर भी केवल लाइट मोटर व्हीकल जैसे कारों और 2 पहिया वाहनों के लिये खुला है। इसके अलावा झटीकरा बॉर्डर भी केवल टू व्हीलकर ट्रैफिकके लिये खोला गया है।

हरियाणा की सीमा सील
अगर आप हरियाणा जाना चाहते हैं तो धनसा, दौराला, कापसहेड़ा, एनएच-8, बिजवासन, पालम बिहार, राजोकरी, औ डंेªडाहेडा बॉर्डर से जा सकते है। ट्रैफिक के अनुसार , सिंधु बॉर्डर को दोनों ओर से बन्द कर दिया गया है और इसके साथ ही लामपुर, आचंदी और अन्य छोटी सीमायें सील कर दी गयी है। इसके लिये वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। मुकरबा चौक और जीटीके रोड़ से ट्रैफिक डॉयवर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *