महज 18 मिनट में चार्ज होकर इलेक्ट्रिक कार, 500 किमी दौड़ेंगी

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार इस समय देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर या फिर गाड़ी खरीदने को काफी बढ़ावा दे रही है। हालांकि अभी भी इन गाडि़यों को चार्ज करने में काफी समय लगता है। ऐसे में लोग अभी भी पेट्रोल-डीजल या फिर सीएनजी की गाडि़यों को खरीदने पर जोर दे रहे हैं।
हवा की रफ्तार से दौड़ती हमारी ऑटोमोबाइल दुनिया में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के नये संसाद में कदम रख रही है। आज सड़क पर हरी नम्बर प्लेट वाली तमाम कार या मोटरसाईकिल बिना आवाज के दौड़ती दिखाई दे रही है।

फिलहाल इस समय देश में इलेक्ट्रिक गाडि़यां भी सड़क पर दिखाई देने लगी है केन्द्र सरकार ने भी देशभर के 59 हजार पेट्रोल पम्पों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की दिशा पर काफी काम कर रही है। फिर भी पेट्रोल-डीजल या फिर सीएनजी को फुल कराकर हवा से बातें करना आसाना होगा।

अब आपकी यह इलेक्ट्रिक कार मिनटों में चार्ज हो जायेगी। अगर मिनटों की बात करें तो वह भी मात्र 18 मिनट में और एक बार की चार्जिंग में 500 किमी तक की यात्रा तय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *